बंद करे

ताजमहल

श्रेणी ऐतिहासिक

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल

यमुना नदी के दक्षिणी तट पर स्थित ताजमहल श्वेत संगमरमर से निर्मित एक भव्य मकबरा है, जिसका निर्माण मुग़ल सम्राट शाहजहाँ ने 1631 में बेगम मुमताज़ महल की स्मृति में प्रारम्भ कराया। लगभग 17 वर्षों में 22,000 कारीगरों द्वारा निर्मित यह स्मारक मुग़ल स्थापत्य कला का सर्वोत्कृष्ट उदाहरण एवं विश्व के सात आश्चर्यों में से एक है। परिसर में मुख्य मकबरा, मस्जिद, मेहमानख़ाना तथा चारबाग़ शैली के उद्यान सम्मिलित हैं।

समय: सूर्योदय से 30 मिनट पूर्व से सूर्यास्त से 30 मिनट पूर्व तक

साप्ताहिक अवकाश / विशेष दर्शन: शुक्रवार को बंद (मस्जिद में नमाज़ हेतु ही खुला)। रात्रि दर्शन: पूर्णिमा तथा उसके दो दिन पूर्व एवं पश्चात, रात्रि 8:30 से 12:30 बजे तक (शुक्रवार एवं रमज़ान माह को छोड़कर); पृथक ASI टिकट आवश्यक।

प्रवेश शुल्क

श्रेणी प्रति व्यक्ति शुल्क
भारतीय नागरिक ₹50 (मुख्य मकबरे हेतु ₹200 अतिरिक्त)
सार्क / बिम्सटेक नागरिक ₹540 (मुख्य मकबरे हेतु ₹200 अतिरिक्त)
अन्य विदेशी नागरिक ₹1,100 (मुख्य मकबरे हेतु ₹200 अतिरिक्त)
15 वर्ष से कम आयु के बच्चे निःशुल्क

 

कैसे पहुँचें: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से 6 किमी; आगरा (खेरिया) हवाई अड्डे से 13 किमी; आईएसबीटी से 4 किमी। स्मारक के 500 मीटर के दायरे में पेट्रोल/डीज़ल वाहन प्रतिबंधित हैं — शिल्पग्राम (पूर्वी गेट) एवं पश्चिमी गेट पार्किंग से निःशुल्क बैटरी बस तथा सशुल्क गोल्फ कार्ट उपलब्ध हैं।

सुविधाएँ एवं सुझाव: पूर्वी एवं पश्चिमी गेट पर टिकट खिड़की व अमानती सामान घर; विदेशी टिकट के साथ निःशुल्क शू-कवर एवं पेयजल; प्रवेश द्वारों पर व्हीलचेयर उपलब्ध; ऑनलाइन टिकट asi.paygov.org.in पर (ऑनलाइन बुकिंग पर छूट)।

ऑनलाइन टिकट: asi.paygov.org.in  |  पर्यटक हेल्पलाइन: 1363  |  आपातकाल: 112

नोट :- 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों (भारतीय एवं विदेशी) का प्रवेश निःशुल्क है। विदेशी पर्यटकों हेतु ₹500 का ADA पथकर प्रतिदिन एक बार देय है, जो आगरा के प्रमुख स्मारकों पर उसी दिन मान्य रहता है; शुक्रवार को यह देय नहीं है। शुल्क ASI/ADA द्वारा संशोधन के अधीन हैं — वर्तमान दरें asi.paygov.org.in पर उपलब्ध हैं। कृपया केवल लाइसेंसधारी गाइड की सेवाएँ लें; उत्पीड़न या अधिक वसूली की शिकायत पर्यटक पुलिस (112) अथवा पर्यटक हेल्पलाइन 1363 पर करें।

फोटो गैलरी

  • TAJ Mahal
  • ताजमहल
  • TAJ Mahal