बंद करे

प्रशासनिक सेटअप

सामान्य प्रशासन

आगरा  मंडल में चार जनपद – आगरा , फिरोजाबाद , मथुरा  एवं मैनपुरी  शामिल हैं, तथा इसका नेतृत्व आगरा  के मंडलायुक्त द्वारा किया जाता है। मंडलायुक्त मंडल के सभी स्थानीय सरकारी संस्थानों के प्रमुख है तथा मंडल के बुनियादी ढांचे के विकास के प्रभारी है।

आगरा जिला प्रशासन के प्रमुख आगरा  के जिलाधिकारी है। जिलाधिकारी के अतिरिक्त जिला प्रशासन में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम) (वित्त / राजस्व, शहर, भूमि अधिग्रहण, नागरिक आपूर्ति),  सिटी मजिस्ट्रेट (सीएम) एवं अपर सिटी मजिस्ट्रेट (एसीएम) भी सम्मिलित हैं।

आगरा जनपद को 6 तहसीलों एवं 15 विकास खंडो में विभाजित किया गया है